इटावा औरैया, जनवरी 2 -- पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के संयोजन में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीबीएसई, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कैलाश चंद्र यादव,उनकी पत्नी रश्मि यादव ने अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए। बालक वर्ग में एसएस मेमोरियल सैफई की टीम ने प्रथम, लीडर इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा व अर्चना मेमोरियल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पान कुंवर स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिका...