फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार को महाजाम देखने को मिला। चार किलोमीटर लंबे इस महाजाम में एंबुलेंस, स्कूली और रोडवेज बसें फंसी रहीं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों का हाल बेहाल हो गया। हाईवे पर शनिवार को बघार के पास भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसें, स्कूली वाहन, निजी कारें और दोपहिया वाहन फंस गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: फाफामऊ में पूरे दिन जाम, पुलिस भी असहायजाम के कारण दो घंटे तक चले जाम के कारण तेज धूप में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। हाईवे पर दोपहर में अचानक वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते जाम बघार से क...