इटावा-बरेली हाईवे पर गैस टैंकर ने बाइक सवार को कुचला मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर बुधवार दोपहर जमापुर के पास गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। टक्कर के बाद टैंकर का पहिया युवक ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से लोहिया संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर शव की शिनाख्त हुई। थाना अमृतपुर के नगला हुसा निवासी सचिन कुशवाहा 32 वर्षीय खेती करते थे। बुधवार दोपहर को वह बाइक से ससुराल से अपने घर आ रहे थे उनके साथ गांव का ही आमोद भी था। इटावा-बरेली हाईवे के जमापुर के पास गैस टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सचिन सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान टैंकर का पहिया उनके ऊपर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.