इटावा-बरेली हाईवे पर खतरा ही खतरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में एकमात्र नेशनल हाईवे को कनेक्ट करने वाले सम्पर्क मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। हाईवे पर ऐसे कई स्थान हैं जहां पर संकेतक की आवश्यकता है मगर यहां पर संकेतक ही नहीं हैं। जहां पर संकेतक लगे हैं वहां पर उसे वाहन चालकों को देखना भी मुश्किल होता है। नतीजा गांव और कस्बों से निकलने वाले ट्रैक्टर, बाइक और टेम्पों हाईवे के ट्रैफिक में घुस रहे हैं। इससे रोजाना हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे भी स्थान हैं जहां पर सुबह और शाम को जाम की स्थिति रहती है। इटावा बरेली हाईवे का निर्माण अभी जल्द ही पूरा हुआ है। लेकिन जिस तरह से हादसों में बढोत्तरी हो रही है उसमें कहीं न कहीं जिम्मेदारों की भी लापरवाही दिखाई पड़ती है। हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया कि हाईवे से कनेक्ट करने वाला चाचूपुर रोड ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.