औरैया, अक्टूबर 5 -- अहमदाबाद से घर लौट रहा युवक इटावा पहुंचने की सूचना परिजनों को देने के बाद लापता हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी उसके घर नहीं पहुंचने और मोबाइल पर संपर्क न होने से परेशान परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन रविवार तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेलाबस्ती निवासी विनय उर्फ जितेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र अहमदाबाद में रहकर काम करता है। परिजनों के मुताबिक, वह अहमदाबाद से घर आने के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान उसने फोन करके इटावा पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि विनय का रंग सांवला है और लापता होने के समय वह सफेद पैंट व शर्ट पहने था। उन्होंने लोगों से ...