इटावा परिवहन विभाग को मिले नए आरआई, संभाला चार्ज
इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। परिवहन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो अधिकारियों- कर्मचारियों ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। फिरोजाबाद से स्थानांतरित होकर आए रीजनल इंस्पेक्टर अखिलेश यादव ने इटावा कार्यालय में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। उनके आगमन से विभागीय निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, वरिष्ठ लिपिक अमित शुक्ला भी मथुरा से स्थानांतरित होकर इटावा पहुंचे और उन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आगमन से कार्यालय के कार्यों में दक्षता बढ़ेगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.