इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। इटावा क्लब पर 17 लाख 64 हजार 632 रुपये बिजली बिल के बकाया हैं। इसे जमा करने को कोई सामने नहीं आ रहा है। क्रीड़ा विभाग ने हाथ खड़े कर दिए है । अब बिल जमा न होने के कारण अब बिजली विभाग इटावा क्लब का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। कंपनी गार्डन के पास इटावा क्लब है। इसका तीन साल से बिल जमा नही किया जा रहा। इटावा क्लब का बिजली कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम से लिया गया है। यह कनेक्शन 2019 में लिया गया था और 2023 में इटावा क्लब के बिजली बिल की सात लाख की रकम भी क्रीड़ा विभाग ने जमा की थी। इसके बाद कोई रकम जमा नहीं की गई। अब जब बकाया 17 लाख से अधिक हो गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इटावा क्लब की बिजली का कोई भी प्रयोग उनका विभाग नहीं करता है। ऐसे में इस बिल की देनदारी भी क्रीड़ा विभाग की नहीं है...