इटावा औरैया, मार्च 23 -- सपा एमएलसी के गांव बहादुरपुर को जोड़ने वाली दाया तखरऊ रजवाह किनारे इटावा-मैनपुरी मुख्य रोड से गांव तक बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार कर सीधे मिट्टी पर डामर डाला जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह गांव सपा एमएलसी मुकुल यादव का है, ऐसे में यहां कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों की अपेक्षाएं अधिक थीं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी प्रकार की प्रभावी निगरानी हो रही है। इटावा प्रखंड निचली गंगा नहर इटावा की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में जहां पहले गिट्टी डालकर मजबूत बेस तैयार किया जाना चाहिए, वहां बिना बेस तैयार किए ही सीधे मिट्टी पर डामर डाला जा रहा है। इससे सड़क की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.