इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- इटावा शहर के विकास और यहां के युवाओं के रोजगार की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। इसे सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि इन समस्याओं के निदान के उपाय किए जा सके। शहर बेहतर बने और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए इटावा विकास मंच ने अभियान की शुरुआत की है। मंच के संस्थापक नवीन दुबे एडवोकेट ने इस अभियान का खाका पेश किया है । उन्होंने यह भी बताया है कि इसे लेकर 4 अप्रैल को शहर में एक वाहन रैली निकाली जाएगी जो छैराहा से शुरू होकर कचहरी तक जाएगी । समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया जाएगा ताकि इन समस्याओं और इन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जा सके।नवीन दुबे ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद इटावा में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं है। यदि रोजगार के लिए युवा बाहर चले गए तो यहां के बुजुर्गों की देखभाल कौन करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.