इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा विकास मंच की ओर से इटावा के औद्योगिक विकास की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली गई। इसमें दो पहिया, चार पहिया वाहन भी शामिल रहे। रैली में शामिल लोगों ने कचहरी पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। यह रैली बद्री प्रसाद की धर्मशाला से शुरु हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कचहरी तक पहुंची जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया इटावा विकास मंच की ओर से नवीन दुबे के नेतृत्व में यह रैली रैली निकाली गई। रैली में कई लोग बैनर और पोस्टर लेकर भी चल रहे थे। नवीन दुबे ने जिले की विभिन्न समस्याएं उठाई । उन्होंने कहा कि आलू किसानों की स्थिति चिंतनीय है, यहां उद्योग लगें और सुविधाएं मिले, इसके लिए औद्योगिक जोन घोषित किया जाए। ऐसा होने पर उद्योगपति यहां आकर उद्योग लगाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिलेग...