इटावा औरैया, जनवरी 31 -- क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी 33 वर्षीय रामनिवास पुत्र राजेन्द्र की मैनपुरी के करहल में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने टेंपो में सवारियों को छोड़ने करहल जा रहा था। करहल पहुंचने पर सिरसागंज चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक रामनिवास सड़क पर गिर पड़ा और उसी पर टेंपो पलट गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और सिर से अत्यधिक खून बहने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची करहल थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। उधर, सूचना मिलने पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.