इटावा औरैया, दिसम्बर 3 -- बढपुरा रेंज की मिहोली वन ब्लॉक में एक दो वर्षीय मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बढपुरा और उनकी टीम ने इस तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर बढ़पुरा रेंज की पौधशाला में रखा। मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टि ऐसा लगता है कि आपसी लड़ाई में इसकी मृत्यु हो गई है। पैनल से नामित डॉक्टर ने इसका पोस्टमार्टम कर बाद में तेंदुए के शव का ससम्मान दाह संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.