इटावा औरैया, फरवरी 14 -- चौगुर्जी के प्राचीन शिव मंदिर में जहां भोर की बेला से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे वहीं रात्रि में भगवान का रुद्राभिषेक मंदिर के महंत आचार्य भुवनेश के द्वारा किया जाएगा। रात 8:00 बजे होने वाली आरती में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को मंदिर में पूरे दिन तैयारी चलती रही मंदिर को फूलों और बिजली की रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पूजन अर्चन के लिए आने वाले भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा । मंदिर के महंत आचार्य भुवनेश मिश्र शनिवार को पूरे दिन भक्तों के साथ तैयारीयों में जुटे रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.