इटावा के दोनों लुटेरों से मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच
फिरोजाबाद, जुलाई 20 -- जिला प्रशासन ने शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एसओजी इटावा, शिकोहाबाद पुलिस और लुटेरे सुमित एवं अंकित की हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच कराने का निर्णय लिया है। डीएम ने एसडीएम शिकोहाबाद को जांच अधिकारी के रूप में नामित किया है। जांच अधिकारी को दो सप्ताह में विस्तृत जांच कर डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। 17 जुलाई को इटावा एसटीएफ, एसओजी और शिकोहाबाद थाना पुलिस से चिकित्सक से लूटी गई जंजीर के मामले में फरार चल रहे जिला इटावा के थाना सैफई के गांव नगला हरनाथ निवासी लुटेरा सुमित यादव पुत्र गुलाब सिंह और थाना भरतना के गांव रमायन निवासी अंकित उर्फ सीपू पुत्र किशनचंद से मुठभेड़ हुई थी। दोनों लुटेरे पुलिस टीमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की तो दोनों लुटेरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.