इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- शनिवार देर शाम क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए। इस बेमौसम बारिश और ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं, जौ, चना और अरहर की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसान रामआसरे का कहना है कि कई जगह कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका था। ऐसे समय में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलें गिर गईं और दाने खराब होने की आशंका बढ़ गई है। रामऔतार ने बताया कि खासतौर पर गेहूं और जौ की फसल पर इसका अधिक असर देखा जा रहा है। ओले गिरने से कई खेतों में फसलें बिछ गईं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ना तय है। इससे उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...