इटावा औरैया, मार्च 2 -- त्योहारों के मौसम में भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था बेहद खराब है । स्थिति यह है कि मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही है। इसके चलते गांवों के लोग परेशान हैं। रात के समय अंधेरा रहता है जिसके कारण खतरा भी बना रहता है। यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है लेकिन बिजली छात्रों की परेशानी भी बढ़ा रही है। गर्मी में ओवरलोडिंग और बारिश में फाल्ट को बिजली कटौती का कारण बताया जाता है लेकिन इन दिनों तो मौसम ठीक है इसके बाद भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जिला मुख्यालय को 24 घंटे और गांवों में 20 घंटे बिजली सप्लाई दी जानी चाहिए जिसका वादा भी बिजली विभाग करता है लेकिन गांवों की बिजली विभाग की ओर से भरपूर उपेक्षा हो रही है। त्योहार के मौसम में भी गांवों को 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। ताखा तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.