इटावा की गुरप्रीत ने स्टेट एथलेटिक्स में जीता रजत
इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा, संवाददाता। यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इटावा की खिलाड़ी गुरप्रीत कौर ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है । गुरप्रीत कौर ने 100 मीटर की दौड़ में जिले के लिए रजत पदक हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा के निर्देशन में लगातार अभ्यास और कठिन परिश्रम के बाद गुरप्रीत कौर ने यह सफलता हासिल की है। उसकी इस कामयाबी पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचिव एस के यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 1 व 2 जून को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया गया । यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ मंडल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन इसकी विभिन्न प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.