लखनऊ, सितम्बर 25 -- UP School Closed: यूपी के कई जिलों में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते बच्चों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कई जिलों में डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। डीएम के आदेश के मुताबिक 26 सितंबर को आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इनमें हमीरपुर, बांदा, मऊ, सोनभद्र, बदायूं, चित्रकूट, कन्नौज, इटावा, मिर्जापुर, बहराइच और पीलीभीत में आठवीं तक के सभी स्कूलों को 26 सितंबर शनिवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 27 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को अब स्कूल खुलेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले सं...