इटायला माफी स्कूल की तरह बदलेगी 15 पीएम श्री विद्यालयों की सूरत
मुरादाबाद, जून 1 -- मुरादाबाद। अगर आपने मुरादाबाद मंडल के संभल जिले के इटायला माफी प्राथमिक विद्यालय को नहीं देखा तो जरूर देखिए। इससे आपकी धारणा बदल जाएगी कि क्या सरकारी विद्यालय भी ऐसे होते हैं। यह विद्यालय स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन स्कूल का दर्जा पा चुका है। इसी विद्यालय की तर्ज पर मुरादाबाद जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों की सूरत बदलने वाली है। इन्हें अब 'मॉडल और लीडरशिप स्कूल' के रूप में विकसित किया जाएगा। सिर्फ स्वच्छता ही नहीं बल्कि इन स्कूलों का कायाकल्प इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े 120 विशेष मानकों के आधार पर किया जाएगा। जिसे देख कर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा। ऐसा प्लान जिला प्रशासन ने तैयार किया है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया संभल जिले से अब मुरादाबाद जिले में डीएम की कमान संभाल रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.