इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती
बक्सर, मई 14 -- पेज तीन के लिए ------ इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोधास गांव के बधार में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी देर तक टावर पर बैठी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बाद में उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। प्रेमी द्वारा समझाने के बाद युवती टावर से नीचे उतर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके विरोध में था। इसी से परेशान होकर वह ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.