बक्सर, जून 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। इटाढ़ी आरओबी के धंसने की घटना को लेकर जन सुराज और कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। शुक्रवार को जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के पीछे 40 फीसद कमीशन वाली व्यवस्था है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी दोषी हैं। मिश्र ने सवाल किया कि क्या पुल बनाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई होगी? क्या उस पर जुर्माना लगेगा या उसे जेल भेजा जाएगा? क्या उस इंजीनियर की जवाबदेही तय होगी जिसने निर्माण की गुणवत्ता को प्रमाणित किया? क्या उसे निलंबित किया जाएगा या उसके खिलाफ आपराधिक मामला चलेगा? क्या अवैध बालू खनन, ओवरलोड ट्रकों और उनके संरक्षण के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? क्या इस घटना के पीछे राजनीतिक संर...