भागलपुर, फरवरी 12 -- कृष्णानंद स्टेडियम में बुधवार को कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैचों का विधिवत उद्घाटन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद एलएससी इटहरी बनाम जेएसए जमालपुर के बीच मैच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में इटहरी टीम के जर्सी नंबर 11 मिथुन कुमार ने 22वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। मैन ऑफ द मैच इटहरी टीम के जर्सी नंबर आठ मोहम्मद मोजम्मिल को दिया गया। मैच में रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज मंडल, दयानंद कुमार और उपेंद्र मंडल ने निभाई। गुरुवार को बांका बनाम मोवारकचक (मुंगेर) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.