सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में इटवा के बांसी रोड स्थित बस स्टैंड के बगल मैदान में सोमवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम तीन बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक रमेश का लोगों को मार्ग दर्शन प्राप्त होगा,जबकि भोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। रविवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश होंगे। वहीं मुख्य आकर्षण के रूप में भोजपुरी लिटिल स्टार के नाम से चर्चित गायक आर्यन बाबू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.