इटवा में नवागत ईओ ने संभाला कार्यभार
सिद्धार्थ, जून 4 -- इटवा। नगर पंचायत इटवा में नवागत अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने मंगलवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए नगर के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं कार्यालय के कर्मचारियों ने भी नवागत ईओ का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के दौरान लिपिक आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवागत ईओ के साथ बैठक में बनाई विकास की रूपरेखा यह भी पढ़ें- सभासदों से पूछे बिना लिए जा रहे निर्णय यह भी पढ़ें- शहर में स्ट्रीट लाइटों और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.