मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटवा पंचायत के पंच शैलेंद्र तांती के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसी क्रम में बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इंजीनियर रोहित मणि भूषण ने दिवंगत शैलेंद्र तांती के आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत के परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि, इस दुख की घड़ी में वे और उनका संगठन परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की धर्मपत्नी राधा देवी तथा उनकी एकमात्र पुत्री शालिनी राज से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर दिवंगत के बड़े भाई उपेंद्र ताती तथा छोटे भाई विक्रम ताती भी उपस्थित थे। रोहित म...