इटवाडिह गांव में 24 घंटे के अष्टजाम को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
मुंगेर, मई 13 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। रामपुर पंचायत की इटवाडिह गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टजाम महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। ढोल-नगाड़ों और हरि कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा आस्था और भक्ति से सराबोर रही। कलश यात्रा में 151 कुमारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कुमारी कन्याओं साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष हरे कृष्ण, हरे राम का जाप करते हुए चल रहे थे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंझगांय से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए इटवाडिह स्थित अष्टयाम स्थल पर पहुंची। रास्ते भर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और आरती उतारकर कलश यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में पूर्व मुखिया अभिराम चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व मुखिया अभिराम चौधरी ने बताया कि गांव की सुख-शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.