सासाराम, मार्च 9 -- बिक्रमगंज। काराकाट प्रखंड के मध्य विद्यालय इटवां व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडेयडिहरी के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गयाजी और बोधगया भेजा गया। इस मौके पर शिक्षकों और पदाधिकारियों ने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी। कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को इतिहास,संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...