नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- ईरान से चल रही जंग के बीच अमेरिका को अपने साथियों ने ही अकेला छोड़ दिया है। पश्चिमी देशों ने साफ कहा है कि यह युद्ध उनका नहीं है और कई देशों ने तो ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों की खुलकर निंदा भी की है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पारा सातवें आसमान पर है। ट्रंप ने बीते कुछ दिनों से नाटो देशों को खूब सुनाया है। अब उनका गुस्सा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर फूटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हालिया युद्ध, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और पोप लियो के बचाव से जुड़े बयानों को लेकर मेलोनी पर तीखा हमला बोला है। इटली के अखबार 'कोरिरे डेला सेरा' को दिए एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने मेलोनी के रुख पर हैरानी और निराशा जताई। उन्होंने कहा, "मैं उनसे हैरान हूं। मुझे लगा था कि उनमें हिम्मत है। मैं गलत था।" उन्होंने आगे कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.