गया, मई 30 -- अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता एवं फोटोग्राफर वॉल्टर मेरेगली और डैनियल पैरिटी, जो इमेगो एवं क्वार्टो पियानो मिलान के संस्थापक हैं, ने गया इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न तकनीकी मॉडल, अनुसंधान परियोजनाओं और नवाचारों का अवलोकन किया तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। विदेशी विशेषज्ञों ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय इंजीनियरों ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में भी अपार क्षमता है और गया इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के नवाचारों को देखने की उत्सुकता ही उन्हें यहां तक लेकर आई है। यह भी पढ़ें- इटली के फिल्म निर्माताओं ने गया इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को किया सम्मानि...