इटली के दंपति ने लिया बालक को गोद
नवादा, मार्च 21 -- नवादा, निज प्रतिनिधि डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने शुक्रवार को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के तहत इटली के दंपति फेडरिको कॉर्टेसे एवं उनकी पत्नी मारिया कैथरीना पिशिंग को बालक समीर कुमार (नया नाम: समीर कॉर्टेसे) को विधिवत दत्तक ग्रहण के लिए सुपुर्द किया। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के संबंधित पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 में निहित प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई। दत्तक ग्रहण के बाद दंपति ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग तीन वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज उनका परिवार पूर्ण हुआ। जिला बाल संरक्षण इकाई के निदेशक रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.