चतरा, मई 12 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। करमा बिरहोर टोला के 30 वर्षीय सविता बिरहोरीन का संथागत प्रसव इटखोरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। इस दौरान सविता बिरहोरीन ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित जयसवाल के निर्देश पर एएनएम सीमा निता शिला सावित्री ने बच्चे के लिए बेबी किट भेंट किया है। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने कहा कि बेबी किट से ज़रूरतमंद परिवारों के लिए राहत मिलती है। बेबी किट में बच्चों के लिए मसाज ऑयल, उसके गर्म कपड़े, बच्चों की बेड, पाउडर और मच्छरदानी समेत कई जरूरी सामान हैं। यह भी पढ़ें- प्रसव विभाग के लिए एक एम्बुलेंस रहेगा मौजूद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...