इटखोरी मोड़ से देवचन्दा के बीच तीन ट्रेलर दुर्घटना ग्रस्त
हजारीबाग, अप्रैल 25 -- पदमा, प्रतिनिधि। शुक्रवार रात्रि लगभग आठ बजे एनएच 33 बरही हज़ारीबाग सड़क स्थित खोड़ा आहार के समीप ट्रेलर संख्या जेएच02बी टी 2589 अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वहीं शनिवार दोपहर कदवा के समीप एक ट्रेलर ने पिकअप वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वैन का चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को बरही अस्पताल भेज दिया। तीसरी घटना लगभग एक बजे दाऊजी नगर के समीप घटी जब काफी तेज गति से जाती एक ट्रेलर ने अपना संतुलन खोया और गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाते ही पदमा थाना एएसआई मनोज महतो आर्म बल के साथ पहुंचे और विधि व्यवस्था को सम्भाला। राहत की बात यह रही कि तीनों दुर्घटनाओ मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । सभी गाड़ियों के चालक एवं उपचालक सुरक्षित बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.