इटखोरी में 70 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा
चतरा, जुलाई 20 -- चतरा संवाददाता इटखोरी बाजार में 12 जुलाई को ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप सोनी की बाइक की डिक्की से करीब 70 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाने के मामले का चतरा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के पांच जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिछिया, दो मोबाईल, दो मोटरसाईकिल को ही बरामद किया है। जबकि व्यवसायी दिलीप के द्वारा थाना में दिये आवेदन में चार सौ ग्राम सोने और दस किलो चांदी के जेवरात लगभग 70 लाख रूपये के गहने की चोरी की बात कहीं गयी है। पुलिस ने उड़ीसा के जाखापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशमनिया गांव निवासी दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुख्यात गुलगुलिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पहले भी कई चोरी, छिनतई और डिक्की से सामान उड़ाने की घटनाओं में शामिल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.