चतरा, मई 15 -- चतरा, संवाददाता। इटखोरी थाना पुलिस ने गुरुवर को दो किलो 28 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव निवासी स्व प्रमोद कुमार साव का पुत्र विकास कुमार है। एसपी अनिमेष नैथानी ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इटखोरी थाना क्षेत्र से एक तस्कर बोलेनो कार से अवैध अफीम खरीद-बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के विरुद्ध इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सहायक अवर निरी...