चतरा, अक्टूबर 5 -- चतरा, संवाददाता। इटखोरी में महालया के अवसर पर 10 अक्टूबर को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में झारखंड के अलावा, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को इटखोरी में होता है, जिसमें भारी संख्या में शिव शिष्य शामिल होते हैं। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को अव्वल मुहल्ल स्थित अपने आवास पर शिव शिष्य अखिलेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों को भगवान शिव को गुरु मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव व सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में शिव शिष्य भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेंगे और गुरु के रूप में शिव की महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजकों के अनु...