इटखोरी में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक भौतिक सत्यापन शुरू
चतरा, मई 15 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के इटखोरी पँचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक भौतिक सत्यापन वित्तीय वर्ष 2025-26 का कार्य शुरू किया गया है । प्रखंड कार्यालय के स्तर से बीडीओ सोमनाथ बंकिरा की ओर से सभी पंचायत कार्यालयों को भी पत्र जारी कर दिया गया था । इसी आलोक में लाभुक महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, सिंगल बैंक अकाउंट (डीबीटी युक्त) व वोटर कार्ड की छायाप्रति के साथ सत्यापन फॉर्म भरवाने के लिए कार्यालय बुलाया जा रहा है आज से इटखोरी पँचायत भवन में भौतिक सत्यापन शुरू किया गया है। इस मामले में पूछे जाने पर इटखोरी पंचायत के मुखिया जुगेश्वर दांगी व पँचायत सचिव अर्चना भारती ने बताया की भौतिक सत्यापन का काम गाइडलाइन के अनुसार करवाना है। यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना लाभुक सत्यापन के नाम पर अवैध व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.