चतरा, अप्रैल 28 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी के बघमुंडी गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो कार की आमने सामने टक्कर में इसमे सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार नम्बर जेएच 01 एक्यू 6688 तथा दूसरी कार जे एच 0 1 डीवी 2514 है । सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस व पुलिस वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया । घायलों में रांची तुपुदाना निवासी चार परिवार कार पर सवार होकर आ रहे भद्रकाली पूजा अर्चना करने आ रहे थे इसी बीच दूसरी कार जो विपरीत दिशा से आ रही थी, सीधी टक्कर हो गयी। जिसे इस पर सवार 29 वर्षिय व्यकटेश, भाई विग्नेश, पिता टीआर स्वामी नाथन, 54 वर्षीय एसलता पति स्वामी नाथन, 48 वर्षीय राज्यलक्ष्मी पति प्रदीप कुमार तथा दूसरी कार पर सवार 60 वर्षीय रिटायर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार , 56 वर्षीय सरोज देवी पति बिजेंद्र कु...