चतरा, मार्च 12 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज विद्यालय के पास एक झाड़ी से एक नवजात बच्ची का शव पाया गया है। मौके पर पीतीज पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी ने कहा है कि आशंका है कि बच्ची को जीवित फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर एसआई विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...