चतरा, मई 28 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम भुरकुंडा जंगल से 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी 38 वर्षीय अशोक पासवान है। यह कार्रवाई जिले के एसपी अनिमेश नैथानी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह और इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। गुरूवार को डीएसपी मुख्यालय सुनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसपी को सुचना मिली थी थी कि इटखोरी के भुरकुंडा जंगल में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री हो रही है। यह भी पढ़ें- 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवक धराया, जे...