चतरा, मार्च 9 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इटखोरी प्रखंड भौगोलिक क्षेत्रफल,जनसंख्या घनत्व और प्रशासनिक आवश्यकता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विधायक ने सदन में कहा कि इटखोरी प्रखंड के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कार्यों के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम जनता को समय और आर्थिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इटखोरी प्रखंड को शीघ्र अनुमंडल का दर्जा दिया जाए,ताकी क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.