रांची, दिसम्बर 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड की लगभग 65 हजार आबादी के इलाज के लिए बना इटकी स्वास्थ्य उपकेंद्र विभागीय उपेक्षा के कारण अव्यवस्था का शिकार है। वर्ष 2025 में अब तक मात्र चार महिलाओं का प्रसव कराया गया है। अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक, दो एएनएम, दो जीएनएम और एक फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। पदस्थापित चिकित्सक डॉ सुनील जय केडोलना अगस्त माह से, एएनएम बसंती देवी कई वर्षों से और लिपिक स्वाति तिर्की कई महीनों से बेड़ो अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर हैं। अस्पताल सुबह नौ बजे से तीन बजे तक खुलता है। अस्पताल में एंबुलेंस भी नहीं है जिसके कारण घायलों को इलाज के लिए बेड़ो अस्पताल भेजना पड़ता है। चिकित्सा प्रभारी डॉ रूपम कुमारी ने बताया कि पीएचसी को सीएचसी में तब्दील किए बिना यहां चिकित्सा सेवा को सुचारु रूप देना संभव नहीं है, क्योंकि यहां भवन, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.