रांची, मार्च 7 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में नव निर्मित सूर्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शनिवार को रांची के एसडीएम कुमार रजत पहुंचे। उन्होंने भगवान सूर्य देव के समक्ष माथा टेककर पूजा-अर्चना की और मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों से मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं या सुविधाओं में किसी प्रकार की समस्या होने पर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि तत्काल समाधान किया जा सके। मंदिर परिसर से लौटने के बाद एसडीएम कुमार रजत ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.