रांची, फरवरी 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित अंडरपास से कुछ दूर रांची से लोहरदगा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का शव कमर से कटकर दो हिस्सों में बंट गया है। घटना गुरुवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। मृतक नीले रंग की शर्ट, मटमैला पैंट और हवाई चप्पल पहन रखी है और शरीर पर कंबल ओढ़े हुए था। आशंका है कि युवक या नशे की हालत में ट्रैक पर आ गया होगा या फिर उसने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या की होगी। सूचना मिलने पर इटकी थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...