इटकी में 'तहज़ीबी जुनून' किताब का विमोचन
रांची, जून 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मल्टी रोड स्थित भवन प्रांगण में मंगलवार को शायर, लेखक और पत्रकार शहाब हमजा की किताब 'तहजीबी जुनून' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन फरोग-ए-उर्दू और तामीर-ए-इंसानियत के सहयोग से हुआ। मुख्य अतिथि उपप्रमुख परवेज राजा ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि लेखक ने विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। लेखक शहाब हमजा ने अपने विचार रखते हुए हाजी इम्तियाज अहमद की शख्सियत पर प्रकाश डाला और किताब के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहसिन काजमी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.