रांची, अप्रैल 2 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के मक्का मैरेज हॉल में गुरुवार को 38वां हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में रांची, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, खूंटी और सिमडेगा जिला के 300 हजयात्रियों ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षक हाजी कैसर आलम ने यात्रियों को काबा के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने रांची से कोलकाता और कोलकाता से मदीना तक की हवाई यात्रा और उससे आगे की बस यात्रा में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज मई माह के अंतिम सप्ताह में होगा। उन्होंने मवाजा शरीफ के हाजरी के आदाब और मदीना का कयाम और जियारात पर भी चर्चा की। महिलाओं को हज्जन जोहरा जबी ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के पूर्व समन्वयक हाजी कैसर आलम ने हज के सफर की आसानी और विश्व मे अमन चैन व तरक्की की साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.