रांची, मार्च 2 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी बाहरी तालाब स्थित भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब मंदिर निर्माण समिति आगामी छह मार्च को भगवान भास्कर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारी में व्यापक रूप से जुट गई है। मंदिर के निकट प्रवचन के लिए व्यास गद्दी के साथ लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने हेतु विशाल पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। मंदिर परिसर में पूजा-अनुष्ठान के लिए मंडप भी तैयार हो चुका है। गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और चौंक-चौराहों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। 15001 किलो की ग्रेनाइट प्रतिमा, शिल्पकारों की अदभुत कारीगरी: मंदिर के गर्भगृह में सूर्य देव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। रातू काठीटांड़ के शिल्पकार राजा गुप्ता और पंकज यादव ने विशाल ग्रेनाइट पत्थर को महीनों तराशकर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.