रांची, दिसम्बर 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाहरी तालाब के पास स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण अब अंतिम चरण में है। मंदिर निर्माण समिति ने आगामी छह मार्च से मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तिथि निर्धारित की है। मंदिर का फर्श, रंग-रोगन सहित अन्य बचे हुए सभी कार्य कुछ ही दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। कारीगरों ने मंदिर को भगवान भास्कर के रथ जैसा आकार दिया है, इसमें आठ पहिए हैं और सात घोड़े रथ को खींचते नजर आएंगे। बुंडू और बंगाल से आए कारीगरों ने मंदिर के गर्भगृह और बाहरी हिस्सों को पौराणिक कलाकृतियों से उकेरा। यह मंदिर रांची के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। मंदिर की लंबाई 58 फीट, चौड़ाई 25 वर्ग फीट और गुंबज की ऊंचाई 51 फीट है। मंदिर निर्माण के लिए भूतपूर्व जमींदार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव और स्व. लाल बद्रीनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.