रांची, मार्च 21 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के झखरा सरनास्थल में शनिवार को पहानों ने प्रकृति पर्व सरहुल परंपरागत रूप से मनाया। इस दौरान पहान अशोक उरांव और पइनभरा बिजो उरांव ने कई मुर्गों की बलि देकर अपने इष्टदेव की पूजा अनुष्ठान की। पहान ने इस वर्ष भरपूर बारिश होने की संभावना व्यक्त की। मौके पर सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष बीरा उरांव ने लोगों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया। पूजा अनुष्ठान में बड़ी संख्या में आदिवासी सरना समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। रविवार को 12 पड़हा की अगुवाई में विशाल सरहुल शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरहुल पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय उरांव, सूरज उरांव, श्रीनाथ कच्छप, अजय उरांव वीरेंद्र, धीरज, नीरज, सनी, अशोक, विशाल, अंकित, रामनाथ, कार्तिक, सावन, अभय, गणेश, रामा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.