रांची, दिसम्बर 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। मनरेगा की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने 52 लाख रुपये आवंटित किया है। बुधवार को बीडीओ मोहम्मद अनीश ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों को जल्द शुरू करने और लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। प्रखंड की सभी पंचायतों को मजदूरों की मजदूरी और वेंडरों की सामग्री के आधार पर राशि आवंटित की गई है। लंबित योजनाओं में बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन, बिरसा हरित ग्राम योजना और शेड निर्माण के अलावा मनरेगा जेई और एई का वेतन भुगतान भी शामिल है। हालांकि, रोजगार सेवक, बीपीओ और मनरेगा कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि वेंडरों का सामग्री मद में लगभग एक करोड़ रुपये बकाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड में मनरेगा की कुल 168 योजनाएं स्वीकृत हैं, जिसके लिए सरकार ने 3,7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.