रांची, दिसम्बर 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों जारी कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के कारण लोग बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। विशेष रूप से सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में दर्द और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों के ओपीडी में प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर मरीजों में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और गले की परेशानी देखी जा रही है। इनमें छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा है। टीबी, अस्थमा, डायबिटीज और हार्ट रोगियों की परेशानी ठंड में और बढ़ गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण निमोनिया, ब्लड प्रेशर बढ़ना, शरीर में जोड़ों का दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दवा दुकानदारों के अनुसार ए...